RMSSB exam calendar 2022-23
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग ने जो पूर्व में कैलेंडर जारी किया था उसमें कुछ तिथियों में बदलाव हो गया है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा पहले जारी कैलेंडर में प्रयोगशाला सहायक भर्ती 4 जून को आयोजित होने जा रही थी जिसका समय बदल गया है और उसके जगह अब 4 जून को पशुधन सहायक की भर्ती आयोजित की जाएगी इसी तरह और भी कुछ परीक्षाओं में एक्जाम डेट बदली गई है, रीट पात्रता परीक्षा के बाद होने वाली अध्यापक भर्ती का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा।
अगर आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा आयोजित होने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो आप नीचे की दी गई तारीखों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही अपनी तैयारी करें आपको परीक्षा के होने वाले समय की जानकारी होने पर आप की तैयारी भी अच्छी होगी और आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास कितना समय बचा है इसलिए एक बार सभी भर्तियों के एग्जाम डेट ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ ले
- कनिष्ठ अभियंता भर्ती 18,19व 20 मई 2022 को आयोजित की जाएगी
- रीट पात्रता परीक्षा के बाद होने वाली अध्यापक भर्ती का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा
- ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा बोर्ड द्वारा मई माह में प्रस्तावित की गई है लेकिन प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण इसकी डेट बढ़ सकती हैं
- बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक व वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की एग्जाम डेट मई व जून माह में प्रस्तावित है जिसकी फाइनल तारीख अभी बोर्ड द्वारा तय नहीं की गई है
- पशुधन सहायक भर्ती की परीक्षा जुलाई माह में प्रस्तावित थी लेकिन अब 4 जून 2022 को आयोजित की जाएगी
- कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी परीक्षा का आयोजन 18 व 19 जून 2022 को किया जाएगा
- प्रयोगशाला सहायक भर्ती की परीक्षा पहले 4 जून 2022 को निर्धारित की गई थी जिसका समय बदल कर अब 28 व 29 जून 2022 कर दिया गया है जिसकी जानकारी आपको प्रयोगशाला सहायक भर्ती की विज्ञप्ति में मिल जाएगी
- तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार भर्ती की परीक्षा सितंबर माह में करवाई जाएगी जल्दी ही इस की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी
- वर्ष 2022 में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा वनपाल एवं वनरक्षक की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अक्टूबर माह में इसकी परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा
- सुपरवाइजर महिला अधिकारिता की परीक्षा नवंबर माह में करवाई जाएगी
- कनिष्ठ सहायक लिपिक ग्रेड सेकंड की परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित करवाई जाएगी
- दोस्तों यह थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्ष 2022 – 23 में सभी परीक्षाओं की एग्जाम डेट की जानकारी
- राजस्थान की सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि, एडमिट व रिजल्ट की सबसे पहले जानकारी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप का अवश्य जॉइन करें
No comments:
Post a Comment