#Post Matric scholarship Rajasthan 2022 उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन शुरू

 

Post Matric scholarship Rajasthan 2022

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन शुरू

हमारे देश को आजाद हुए 70 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन हमारा देश में शिक्षा का स्तर आज भी बहुत नीचा है l क्योंकि गरीब, अनाथ बच्चों तक शिक्षा की पहुँच नहीं पाई है और ना ही उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की उनको जानकारी है l इसलिए हम अभी तक हम 100% साक्षरता के नजदीक भी नहीं पहुंच पाए हैं l सरकार आती है, योजनाएं बनाती है और चली जाती है, लेकिन उसके असली हकदारओं तक योजनाएं पहुंची नहीं पाती है।

इसी में एक योजना है उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 

शैक्षणिक सत्र 2022 23 के लिए, राजस्थान राज्य के मूल निवासी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, बीपीएल परिवार, विकलांग परिवार के छात्र, जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है और कक्षा 11वीं-12वीं एवं राजकीय विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं l जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और राजकीय या निजी महाविद्यालय में उच्च शिक्षा (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है l  

छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो चुके हैं l 

राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक भरें जा सकेंगे l

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना राजस्थान के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पूरी फीस जमा की रसीद, मूल निवास (डिजिटल), बैंक पासबुक, एस.एस.ओ. आईडी-पासवर्ड, 10वीं 12वीं एवं जो आपने अंतिम वर्ष में कक्षा पास की है उसकी मार्कशीट l 

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है ?

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग,  डॉ आंबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अंबेडकर विमुक्त घुमंतु अर्धघुमंतु  के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 2.5लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे l 
डॉक्टर अंबेडकर अबेडकर आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी एवं डॉ आंबेडकर विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु में निम्नलिखित 17 श्रेणियों वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे -
जैसे बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री या पुत्र, अंत्योदय कार्ड धारक पुत्र या पुत्री, बीपीएल कार्ड धारक की पुत्री या पुत्र, तलाकशुदा महिला, महिला की पुत्री या पुत्र, 
परीक्षा में न्यूनतम 60% प्राथमिकता दी जाएगी l 
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति ₹50,0000 वाले सभी जाति के परिवारों के राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थाओं (जो विभाग द्वारा सूचीत हैं) में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे l 

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें ?

सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन एस.एस.ओ. पासवर्ड बनाकर अथवा ई-मित्र अथवा शैक्षणिक संस्थान से आवेदन कर सकते हैं l आवेदन करने में यदि कोई त्रुटि है तो आवेदन पत्र को सुधार करने के उपरांत ही आवेदन पत्र को ऑनलाइन फाइनल सबमिट करावें l 
छात्र-छात्रा मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी स्वयं का दें l 

दस्तावेज जो चाहिए 

छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाइन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज सूचनाएं तैयार रखना आवश्यक होगा l 

सभी दस्तावेज जनाधार अथवा राज बोर्ड डिजिलॉकर से ऑनलाइन ही लिए जाएंगे l

जैसे आय का विवरण, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका आदि दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होने पर पोर्टल पर अपलोड करना होगा l जैसे अंतिम परीक्षा की अंक तालिका अनुसार परिवर्तन नाम, जाति, पिता का नाम, माता का नाम,  मोबाइल नंबर, आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय का विवरण आदि जनआधार पोर्टल से ली जा रही है l विद्यार्थी के शैक्षणिक रिकॉर्ड एवं जन आधार पोर्टल पर उपलब्ध डाटा में कोई भिन्नता होने पर शैक्षणिक रिकॉर्ड के अनुसार जन आधार पोर्टल में अंकित सूचना में ही संशोधन कराया जाना आवश्यक होगा l

जन आधार आईडी तथा आधार नंबर के अभाव में विद्यार्थी की छात्रवृत्ति स्वीकृत नहीं की जा सकेगी l 

विद्यार्थी का बैंक विवरण :-छात्रवृत्ति योजना में विद्यार्थी स्वयं का ही खाता संख्या जन आधार के माध्यम से उपलब्ध करावे l अन्यथा छात्रवृत्ति राशि जन आधार कार्ड में अंकित परिवार के मुखिया के बैंक खाते में हस्तांतरित होगी l 

विद्यार्थी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है कि उसके द्वारा अंकित किया हुआ बैंक खाता चालू है l विद्यार्थी का बैंक खाता आधार बेस्ड अकाउंट ही हो l छात्रवृत्ति आवेदन पत्र के अनुसार स्वयं का खाता हों l छात्र के खाते में भी निर्धारित समय में छात्र को प्राप्त होने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र के खाते में ट्रांसफर के लिए कोई सीमा निर्धारित न हों l छात्रवृत्ति के लिए खाते में न्यूनतम राशि  उपलब्ध हो l 
यदि बैंक खाता माइनर है एवं छात्रवृत्ति की राशि ₹25000 से ज्यादा है तो बैंक को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर खाते में परिवर्तन करावे l
Apply :- SSO

No comments:

Post a Comment