#कितने sim card हैं ?

 

अपने नाम पर कितने sim card हैं ?

हम हमेशा जिस चीज का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं ,वह है मोबाइल। मोबाइल को उपयोग में लाने के लिए हमें सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है मोबाइल नंबर की । यह मोबाइल नंबर हमें प्रोवाइड कराती है कोई मोबाइल कंपनी।

मतलब अगर हमें मोबाइल चलाना है, तो हमें मोबाइल में एक सिम कार्ड रखना जरूरी है। सिम कार्ड का मतलब होता है कि  मोबाइल ऑपरेटर कंपनी हमें एक व्यक्तिगत नंबर उपलब्ध कराती है और उसी नंबर पर वह हमें एक सिम कार्ड देती है। जो हम अपने मोबाइल में उपयोग में लाते हैं। 

सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को एक ही मोबाइल नंबर उपलब्ध होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ लोग एक से ज्यादा मोबाइल नंबरों का उपयोग भी करते हैं।

पहले जब एक ही सिम वाले मोबाइल हुआ करते थे। तब एक व्यक्ति के पास एक ही मोबाइल नंबर पहुंचा था। किंतु विगत कुछ वर्षों में जब से ड्यूल सिम मोबाइल आने लगे हैं, तब से कई व्यक्ति एक से अधिक मोबाइल नंबरों का उपयोग करते हैं। वर्तमान समय में तो लगभग हर व्यक्ति एक से अधिक मोबाइल नंबरों का उपयोग करता है। 

आज व्यक्ति अपने नाम से कई मोबाइल नंबर रखता है। इसमें कोई परेशानी नहीं है। परेशानी तो तब आती है, जब व्यक्ति अपने नाम से रजिस्टर सिम के मोबाइल नंबर भूल जाता है और बाद में उसे ढूंढने लगता है। 

आज हम इसी पर बात करेंगे कि अगर आपके पास एक या एक से अधिक मोबाइल नंबर है और आप को पता भी नहीं है कि आपके नाम से कितने मोबाइल नंबर अथवा सिम जारी हुए हैं। तब आप क्या करेंगे ?

हम अक्सर मार्केट में नई नई कंपनियों के आने पर उन कंपनियों के सिम कार्ड खरीद लेते हैं और बाद में खरीद कर भूल जाते हैं। फिर किसी दूसरी कंपनी का सिम कार्ड यूज करने लग जाते हैं। तब कई दिनों बाद हम पुराने सिम कार्ड के नंबर को भूल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।

वैसे तो आज सरकार ने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने पर थोड़ी कठोरता अपनाई है। किंतु पहले से जिनके पास कई नंबर उपलब्ध है, वह अपने पुराने नंबरों को ढूंढना चाहते हैं तो वह क्या करें ?
आज की इस पोस्ट में मैं आपको यही बताऊंगा कि आप अपने नाम से इशू मोबाइल नंबरों को कैसे पता कर सकते हैं ?

दोस्तों हर किसी को यह समस्या हो जाती है कि वह अपने नाम से उपलब्ध कई नंबरों को या तो भूल जाते हैं या यूज करके छोड़ देते हैं। तब थोड़े समय बाद वह नंबर कंपनी बंद कर देती है और मार्केट में किसी और को उपलब्ध करा देती है। उसके बाद उस नंबर पर अगर कोई कॉल करता है तो उसे किसी अनजान व्यक्ति से बात करनी पड़ती है और यह समस्या कई बार सामने आ जाती है। 

इसीलिए हमें अपने नाम से उपलब्ध सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी होनी चाहिए। जिनका उपयोग हम नहीं कर रहे हैं, हो सके तो हम उन्हें बंद करवा दे। ताकि हमसे बात करने वाले व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो।

तो आइए जानते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड उपलब्ध है ?
इसके लिए आप निम्न 👇 प्रक्रिया को अपनाएं -
सबसे पहले https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर क्लिक करें। इसके बाद 👇 विंडो खुलेगी।


यहां आपको एंटर योर मोबाइल नंबर के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर लिखना है जो वर्तमान में चालू है। इसके बाद नीचे रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। जिससे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे आप को अगले विंडो में दर्ज करना होगा 👇

यहां OTP दर्ज करने के बाद नीचे वैलिडेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके पास एक नई विंडो खुलेगी। जो आपको आपके नंबर की डिटेल्स के बारे में बताएगा।👇


इस विंडो में आपको आपके नाम से उपलब्ध सारे मोबाइल नंबर दिख जाएंगे। 

जिसमें आप अगर किसी मोबाइल नंबर को बंद करना चाहते हैं तो उस पर टिक करके अपने हिसाब से आगे की कार्यवाही कर सकेंगे। इस तरह आप अपने मोबाइल नंबर को एक्टिव और डीएक्टिव भी कर सकते हैं।

यकीनन आपको आज की यह मेरी पोस्ट बहुत अच्छी लगी होगी।
ऐसी ही नई और अच्छी खबरों के लिए आप हमारे ब्लॉक को फॉलो कीजिए।

धन्यवाद

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ने के लिए 👉 Click 

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए 👉 Click

अपने नाम से सिम कार्ड का पता लगाएं 👉 Click

No comments:

Post a Comment