#Reet Exam 2022, कई मेले लगते है, इनमे से ही एक प्रमुख है रीट मेला।

Reet Exam 2022

राजस्थान में वैसे तो कई मेले लगते है, इनमे से ही एक प्रमुख है रीट मेला

आप भी सोच रहे होंगे की ये तो परीक्षा का नाम है, इसमें कौनसा मेला।

तो आप सही भी है और गलत भी।

मतलब,

मतलब यह कि रीट मेला, सच में तो एक परीक्षा है जिसके माध्यम से राजस्थान में भावी शिक्षक बनते हैं और मेला इसलिए है कि जैसे ही यह रीट परीक्षा आती है राजस्थान में सरकार से लेकर आम आदमी तक को पता चल जाता है और भीड़ तो किसी कुंभ के मेले से कम नहीं होती है।

राजस्थान के सारे मेलों को एक साथ मनाए और दूसरी तरफ रीट परीक्षा, तब भी ज्यादा भीड़ रीट परीक्षा में ही दिखेगी। तो हुआ न रीट मेला।

इस बार तो रीट परीक्षा ने RAS EXAM का भी रिकॉर्ड तोड दिया होगा। RAS परीक्षा की ही तरह इस बार रीट परीक्षा में परीक्षा को दो भागों में बांट दिया गया है - प्री और मैन।

अभी 23 और 24 जुलाई 2022 को रीट प्री परीक्षा का आए हो चुका है। जो की 4 शिफ्ट में कराई गई थी।



रीट परीक्षा के भी अपने ही जलवे है।

राजस्थान में सभी परीक्षाएं होती है, लेकिन वो चुपके से आती हैं और चली जाती है । रीट जब आती है तो मानो सरकार के लिए चुनाव ही आ जाते है। इतनी तैयारी करनी पड़ती है की मानो रीट परीक्षा देकर शिक्षक नहीं, राज्य का मुख्य मंत्री तय होना है।

खैर अभी तो यही है।आगे परिणाम आने पर क्या होता है। इसकी बात करेंगे अगले ब्लॉग में।

हमसे लगातार जुड़े रहने के लिए ज्वाइन करें👇

Join What's App Group - Click  

Join Telegram Group - Click

No comments:

Post a Comment